मेष
आज व्यापार अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप से दिन कुछ उठा-पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परन्तु माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृष
आज आप अपने कामों में सफलता हासिल करेंगे। लेकिन क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी रहेगी, किन्तु खर्च उम्मीद से अधिक हो सकता है। आपको फिजूलखर्च से भी बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
मिथुन
आज व्यापारिक एव व्यावसायिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी, मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में उचित व्यवहार करें। परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
कर्क
आज कार्यस्थल पर सफलता के साथ आपके कामों की प्रसंशा भी होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ों का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धार्मिक या सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को लेकर पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को पूरा करें और दूसरों पर विश्वास करें। पार्टनर के साथ ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का भरोसा न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े बीमारियों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं।
कन्या
आज का दिन मनोरंजन और यात्रा से जुड़े कामों के लिए शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से कोई भी निर्णय बड़ी ही सतर्कता से लें। इस वर्ष आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। खुद पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा I आप में से कुछ के जीवन में प्रेम-संबंध के योग बन रहे हैं।