कैफे में आग लगने से 15 की मौत, 250 लोगों को किया रेस्क्यू

मॉस्को: रूस के कोस्त्रोमा शहर के एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेस्तरां में आग तब लगी जब किसी शख्स ने झगड़े के बाद फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था। गन के इस्तेमाल के बाद रेस्तरां में आग लग गई थी और हालात बेकाबू हो गए। इस घटना में हालांकि राहत बचाव दल रेस्तरां में फंसे 250 लोगों को रेस्क्यू करने में सफल रही।

जानकारी के अनुसार, आगजनी की घटना रूस की राजधानी मॉस्को से 340 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित कोस्त्रोमा शहर के एक रेस्तरां में हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक ने फ्लेयर गन से फायर कर दिया। जिसके बाद रेस्तरां में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद रेस्तरां में भगदड़ मच गई और इस घटना में 15 लोगों की दम घुटने और आग लगने से मौत हो गई। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्तरां में 250 से अधिक लोग मौजूद थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने 250 लोगों को रेस्क्यू किया।

ट्विटर से होने लगी छुट्टी! छटनी के बाद खुशी से झूम उठा भारतीय युवक, जानें क्यों हो रहा ट्रेंड
आग के दौरान कैफे की छत गिर गई। अधिकारियों ने मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *