मंगलुरु:मंगलुरु से दुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान के पक्षी से टकराने के बाद बड़ा हादसा टल गया है। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) के रनवे पर दुबई जा रहा इंडिगो का यह विमान जैसे ही पक्षी से टकराया, लोगों में अफरातफरी मच गई और उड़ान रद्द करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पक्षी विमान के एक पंख से टकराया, जो उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार था। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई। घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया।