बस में आग से 12 बच्चों समेत 18 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लोगों से भरी एक बस में आग लग गई। इस घटना में 12 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों व बचावकर्मियों ने गुरुवार को दी। ये सभी बाढ़ राहत शिविरों से वापस लौट रहे थे। अब देश में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है और लोग वापस अपने घर की ओर लौट रहे हैं।

मौके पर मौजूद जिला स्वास्थ्य अधिकारी विनोद कुमार ने एएफपी को बताया, ‘ये सभी अपने गांव वापस जा रहे थे तभी यह घटना घटी।’ पुलिस अधिकारी हाशिम ब्रोही ने बताया, बस का एयरकंडीशन सिस्टम खराब हो गया था और उसके कारण ही आग लगी।’

इस साल पाकिस्तान में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुई थी। देश का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब चुका है, 80 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

इस बार यहां आए बाढ़ के कारण 1700 लोगों की मौत हो गई। इस बाढ़ के पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह बताया जा रहा है।

पाकिस्तान में वाहनों की हालत खराब हैं, सड़कें टूटी-फूटी हैं और ड्राइविंग भी काफी लापरवाही से की जाती है। इसके कारण जानलेवा दुर्घटनाएं होतीं रहतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *