सोने की खदान में आग लगने से 27 की मौत

लीमा: दक्षिणी पेरू में एक छोटी सी सोने की खदान में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दो दशकों से अधिक समय में ये देश की सबसे घातक खनन दुर्घटना बन गई है।

घटना पर पेरू सरकार ने कहा कि अरेक्विपा के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरों में घटनास्थल से धुंआ निकलता भी दिखा। खदान का संचालन यानाक्विहुआ द्वारा किया जाता है, जो एक छोटे पैमाने की फर्म है। हालांकि, कंपनी ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि यानाकुइहुआ पुलिस थाने ने इसकी पुष्टि की है कि घटना में 27 लोगों की मौत हुई है। पेरू दुनिया का शीर्ष सोना उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक है। पेरू के ऊर्जा और खान मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह घटना 2000 के बाद से सबसे घातक खनन दुर्घटना है।

2022 में, देश भर में खनन दुर्घटनाओं में 38 लोग मारे गए थे। वर्ष 2002 पेरू का सबसे घातक साल था, जब विभिन्न खनन दुर्घटनाओं में 73 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *