एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जलाया

जालंधर। जालंधर में बड़ी वारदात सामने आई है। महितपुर में आग लगने सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य जल गए। जलने वालों में दो मासूम बच्चे, एक बुजुर्ग व दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि दामाद ने ही आग लगाई है।

जानकारी के अनुसार दामाद नशे का आदी है। आरोपित ने रात को पेट्रोल छिड़कर झुग्गियों में आग लगा दी। मृतकों के शव नकोदर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 5 व 7 साल है। वहीं लोगों को भी शक था कि मायके में रह रही पत्नी से नाराज पति ने सभी को सोते हुए जलाकर मार डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *