पौड़ी/लैसडोन: मत्स्य विकास विभाग पौड़ी के सौजन्य से आज जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने लैसडोन में आर्मी परिसर में स्थित भुलाताल में मत्स्य बीज संचित किया।
इस अवसर पर एडम बटालियन कमाण्डर कर्नल कुनाल सिंहा ने भी मत्स्य बीज छोडकर मत्स्य संरक्षण में योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य संरक्षण एवं संबर्द्धन कर पर्यटन को बढावा दिया जाना है। जिसके तहत आज मत्स्य विभाग पौड़ी द्वारा 5000 विलुप्त प्राय महाशीर मत्स्य बीज, तथा दो लाख कार्प प्रजाति के मत्स्य बीज ताल में छोडा गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, सीवीओ एस.के.सिह, साहसिक पर्यटन अधिकारी के.ए. नेगी, सी.ए.ओ. डी.ए.राणा, डी.एफ.आई अभिषेक मिश्रा, पुरूषोत्तम गुसाई, सुबेदार मेजर प्रेम देव कठैत एवं दिनेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।