उत्तराखण्ड़ में 80 हजार किलो प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया

पौड़ी:नेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला पंचायत, स्वजल परियोजना तथा नगरपालिका पौड़ी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत परिवार न्यायालय परिसर से पूल्ड हाउस काॅलोनी तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हम सबको दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए जिससे प्लास्टिक का कचरा कम हो और हमारा प्र्यावरण स्वच्छ रहे। साथ ही हम सबको बतौर स्वयंसेवक कार्य करते हुए देश को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करना है।
                जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि नेहरु युवा केन्द्र, पौड़ी द्वारा पूरे जनपद में वृहद स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य गंदगी मुक्त भारत विशेषकर सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण करना है साथ ही कहा कि संगठन मुख्यालय के निर्देशानुसार 75 लाख किलो प्लास्टिक का कचरा पूरे भारत में युवा स्वयंसेवकों द्वारा उठा लिया गया है तथा उत्तराखण्ड़ में 80 हजार किलो प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर दिया गया है इसलिए देवभूमि को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वयंसेवियों को लगातार प्रयास जारी रखना होगा।
               कार्यक्रम में स्वजल परियोजना के प्रबन्धक दीपक रावत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चलाया जा रहा है इस माध्यम से स्वच्छता का संदेश ग्रामीणों अंचलों तक पहुंचा है।
   अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने भी स्वच्छ भारत अभियान पर कहा कि जो भी प्लास्टिक हमारे द्वारा उपयोग में लाया जाता है उसका निस्तारण सही तरीके से किया जाए जिससे हमारे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन लेखा/कार्य०/पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट द्वारा किया गया।
स्वच्छता अभियान जिला परिवार न्यायालय परिसर से तीन ओर से पूल्ड हाउस काॅलोनी को आने वाले रास्तों से लगभग 1000 किलों प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित कर सी०एमओ बंगले के समीप चैराहे में लाकर नगर पालिका के कूड़ा वाहन से निस्तारण हेतु भेजा गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत पौड़ी, नगरपालिका पौड़ी, स्वजल परियोजना पौड़ी के अधिकारी, कर्मचारियों तथा नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
                  कार्यक्रम में सैनीटरी इंस्पेक्टर हेमन्त कुमार, स्वजल परियोजना से सुरेखा पोखरियाल, पूरन सिंह बिष्ट, प्रवीन सिंह, चंदन सिंह, शैलेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह पवंार तथा नेहरु युवा केन्द्र से अंकित तड़ियाल, विकास उनियाल, आकाश रावत, सौरभ नौटियाल, हिमांशु नेगी, हरिओम ध्यानी, पूजा जुयाल आदि उपस्थ्ति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *