नई दिल्ली। भारत में वर्ष 2022 के बाद दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण सात और आठ सितंबर की मध्यरात्रि को होगा। 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहली बार होगा, जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।पुणे स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र में एसोसिएट प्रोफेसर दिव्या ओबेराय ने कहा, ”अगले चंद्रग्रहण के लिए आपको 31 दिसंबर 2028 तक इंतजार करना होगा।” इसका आंशिक चरण सात सितंबर को रात 9.57 बजे से देखा जा सकेगा।
पूर्ण ग्रहण रात 11.01 बजे से रात 12.23 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 82 मिनट होगी। आंशिक ग्रहण रात 1.26 बजे समाप्त होगा और ग्रहण आठ सितंबर को सुबह 2.25 बजे समाप्त होगा।सूर्य ग्रहण के विपरीत, पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती और इसे नंगी आंखों, दूरबीन या टेलीस्कोप से देखा जा सकता है।