किम जोंग की बेटी संभालेगी विरासत

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह और सुप्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी बेटी को ही सत्ता सौंपने वाले हैं। अब यह बात कयास भर नहीं है, बल्कि इसपर मुहर लगता दिखाए दे रहा है।नॉर्थ कोरिया के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी देश साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी को यह अहम जानकारी मिली है कि किम जोंग ने अपनी बेटी जु ऐ को ही भविष्य की सुप्रीम लीडर के तौर पर आगे बाधा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरिया के एक सांसद ने गुरुवार, 12 फरवरी को यह जानकारी दी। यह बात सियोल की मुख्य खुफिया एजेंसी की ब्रीफिंग के बाद कही गई। हाल के महीनों में किम जू ए की सार्वजनिक उपस्थिति ने उनके भविष्य की भूमिका पर अटकलों को हवा दी थी।

जनवरी में, उन्होंने अपने माता-पिता के साथ कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन में श्रद्धांजलि अर्पित की थी, जहां किम इल सुंग और किम जोंग इल के शव रखे गए हैं।फरवरी के अंत में आयोजित होने वाली वर्कर्स पार्टी कांग्रेस किम जोंग उन को उत्तराधिकार के रूप में अवसर प्रदान कर सकती है।

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जू ए को सेंट्रल कमेटी का फर्स्ट सेक्रेटरी नियुक्त किया जा सकता है, जो पार्टी का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है, हालांकि नियमों के अनुसार सदस्य की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। एनआईएस कांग्रेस में उनकी उपस्थिति और दिए जाने वाले प्रोटोकॉल पर कड़ी नजर रखेगी।

दक्षिण कोरिया के सेजोंग इंस्टीट्यूट के चियोंग सियोंग-चांग ने कहा कि कुमसुसान पैलेस की उनकी यात्रा को उनके दादा और पिता की विरासत से पहले उत्तराधिकारी के रूप में जानबूझकर प्रस्तुत करने के रूप में देखा जाना चाहिए।

किम जू ए का नाम पूर्व एनबीए स्टार डेनिस रोडमैन की 2013 की प्योंगयांग यात्रा से जुड़े एक बयान से सामने आया, जहां उन्होंने किम की बेटी को गोद में उठाने का जिक्र किया। दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी के अनुसार, किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू का एक बड़ा बेटा और तीसरा बच्चा भी है।

1948 से उत्तर कोरिया पर किम परिवार के पुरुष सदस्यों का शासन रहा है। किम जोंग उन को 2010 में 26 वर्ष की आयु में उत्तराधिकारी नामित किया गया था, और 2011 में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने सत्ता संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *