नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के सदन में मेयर के चुनाव के दिन जिस तरह का हंगामा हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे लेकर सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं।
निगम में हुए पार्षदों के हंगामे के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के पास आम आदमी पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है।