देहरादून: उत्तरकाशी में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धनारी क्षेत्र में पिपली के पास एक मैक्स वाहन पर पेड़ गिर गया। वाहन में छह से सात लोग सवार थे। पेड़ गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम और 108 आपातकालीन सेवा रवाना हुई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।