करोड़ों कैश लेकर जा रहा एयरफोर्स का प्‍लेन क्रैश, 15 की मौत

बोलीविया :बोलीविया की राजधानी ला पाज में एक भीषण हादसा हुआ है। एल अल्टो शहर में शुक्रवार शाम को एयरफोर्स का हरक्यूलिस प्‍लेन (Air Force Hercules C-130 plane ) क्रैश हो गया।

बोलीविया एयरफोर्स का लॉकहीड हरक्यूलिस सी-130 सैन्य विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसलकर पास की एक एवेन्यू पर लैंड करने के बाद क्रैश हो गया इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो काफी भयावह है।

बोलिविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट, जिसमें नए बैंकनोट थे, एक बिजी एवेन्यू पर क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 लोग घायल हो गए। प्लेन राजधानी ला पाज के पास एल ऑल्टो शहर में खराब मौसम के बीच क्रैश हुआ। क्रैश के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था।

स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के मुताबिक, मिलिट्री एयरक्राफ्ट पहले सांताक्रूज शहर से निकला था और एल ऑल्टो में रनवे से फिसलकर पास की एक एवेन्यू पर लैंड करने के बाद क्रैश हो गया। खराब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान नए छपे नोटों (Banknotes) को लेकर जा रहा था, जिसके कारण क्रैश साइट पर सड़क पर नोट बिखर गए। वीडियो में कुछ लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते दिखे। हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बोलिवियन एयरफोर्स और लोकल पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट का मलबा क्रैश साइट पर एक बड़े एरिया में बिखरा हुआ मिला। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद लोग मलबे में गिरे बैंक नोट इकट्ठा करने के लिए तुरंत क्रैश हुए प्लेन के पास पहुंच रहे थे। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को कथित तौर पर भीड़ को हटाने और रेस्क्यू के कामों को आसान बनाने के लिए पानी के होज का इस्तेमाल करना पड़ा।

बोलिविया एयरफोर्स ने अभी तक मरने वालों की संख्या या क्रैश के कारण की पुष्टि करने वाला कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। यह भी साफ नहीं किया है कि मरने वाले सभी प्लेन में थे या शहर के एयरपोर्ट के पास हाईवे पर डैमेज कारों में भी लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि जब यह हादसा हुआ, तब प्लेन देश के अंदरूनी हिस्सों में नए बैंकनोट लेकर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *