धान खरीदी केंद्र में दारू पार्टी

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदकट्ठी धान खरीदी केंद्र में बुधवार को बारिश के दौरान केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी पार्टी मनाने में व्यस्त रहे। वहीं केंद्र के बाहर रखा धान बारिश में भीगता रहा। दरअसल इस खरीदी केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पार्टी मनाए जाने का वीडियो प्रसारित हुआ है। प्रसारित वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया।

खाद्य नियंत्रक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के सीईओ से जानकारी मंगाई है। सीईओ अपेक्षा व्यास ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं नंदकट्ठी केंद्र के समिति प्रबंधक अविनाश बंछोर का कहना है कि धान भीगा ही नहीं है। धान की सुरक्षा को लेकर बारिश से पहले प्रबंध किया जा चुका था।

ज्ञात हो कि केंद्र में करीब 42 हजार क्विंटल धान रखा हुआ है। बुधवार को सुबह से मौसम खराब होने के बाद जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। प्रशासन द्वारा धान खरीदी केेंद्रों में धान की सुरक्षा को लेकर तिरपाल की व्यवस्था की गई है। बावजूद कई केंद्रों में तिरपाल ठीक से ढंका नहीं गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *