अचनाक लापता हो गया एलियन का जहाज

नई दिल्लीः दुनियाभर में अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) और एलियंस को लेकर सालों से बहस चल रही है। लेकिन क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज पाए हैं।

हाल ही में इस मामले को लेकर अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में सुनवाई हुई थी। इस दौरान अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि अभी तक 400 से ज्यादा यूएफओ की घटना की रिपोर्ट सेना के पास है। इसमें बताया गया है कि 11 बार सैन्य कर्मियों और यूएफओ का आमना सामना बेहद नजदीक से हुआ था।

अमेरिकी सेना ने एक ऐसा ही वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें एक गोलाकर यूएफओ (Unidentified flying object) नजर आया था। इस वीडियो को अमेरिकी नौसेना साल 2019 में रिकॉर्ड किया था जिसमें साफ तौर यूएफओ दिख रहा है। समुद्र में गायब होने से पहले इस यूएफओ को काफी देर तक देखा गया था। हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। पेंटागन ने पुष्टि की है कि यह वीडियो पूरी तरह से ऑथेन्टिक है

फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने अमेरिकी नौसेना के इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना की तरफ से यूएफओ और एडवांस्ड ट्रांसमीडियम व्हीकल के वीडियो को रिकाॅर्ड किया गया है। उस वीडियो में से कुछ फुटेज यहां पर हैं।

जेरेमी कॉर्बेल ने यूएफओ के इस वीडियो क्लिप और उसके के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। जेरेमी कॉर्बेल ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ने इस वीडियो को साल 2019 में रिकाॅर्ड किया था। बाद में इसे सार्वजनिक कर दिया गया।

माना जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने सैन डिएगो के तट पर यूएसएस ओमाहा के कॉम्बैट इंफॉर्मेशन सेंटर से यूएफओ के वीडियो को बनाया था। वीडियो काफी छोटा है। इसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह ऑब्जेक्ट हवा में उड़ सकता है और पानी पर तैर सकता है।

उनका कहना है कि देखने में यह बहुत एडवांस व्हीकल प्रतीत हो रहा था। अभी तक सैन्य वाहनों की तुलना में बेहतर तरीके से ट्रांसमीडियम ट्रैवल करने में सक्षम था, लेकिन यह बहुत छोटा था। रडार इमेजिंग से देखने पर लगता है कि यह गेंदनुमा ऑब्जेक्ट 2 मीटर व्यास का है जिसकी स्पीड 254 किमी प्रति घंटे थी।

इस यूएफओ को देखने के तुरंत बाद सबमरीन से इसको खोजने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक यह बहुत दूर चला गया। इस समय ऐसा कोई वाहन नहीं है कि जो हवा में देर तक उड़ सके और पानी पर भी तैर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *