अंबानी हैं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति !

नई दिल्लीः पिछले एक हफ्ते में जिस तेजी के साथ अडानी की संपत्ति में गिरावट आई है, वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति से फिसलकर 15वें पायदान पर आ गए हैं। कल की कमी ने उनसे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की उपाधि भी ले ली है। इस समय भारत के ही सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

बंदरगाह से ऊर्जा क्षेत्र तक विस्तृत कारोबारी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में पिछड़ गए हैं। वह अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कारोबारी मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी पिछले साल अप्रैल में अडाणी से पिछड़ गए थे।

अडाणी एक सप्ताह पहले फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे और वह बुधवार को 15वें स्थान पर फिसल गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है।

फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार, 83.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी सूची में 9वें स्थान पर हैं। अडाणी की संपत्ति में पिछले साल 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था और पिछले एक सप्ताह में उनकी संपत्ति तेजी से घटी है। वह इस समय वैश्विक अरबपतियों की सूची में 75.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं।

पिछले एक सप्ताह में अडाणी समूह की कंपनियों ने 90 अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिए हैं। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बता दें, अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

शेयर बाजार में अडानी समूह की अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स और एसईजेड, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी कुल गैस, अदानी पावर, अदानी विल्मर शामिल हैं। आज के कारोबार की बात करें तो एफपीओ वापसी के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर -4.39% प्रतिशत की गिरावट के साथ 2035.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *