ज्योतिषः इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा !

नई दिल्ली: मई महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास है। मई में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 10 मई को बुध राशि परिवर्तन करेंगे, इसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद मंगल मीन राशि में और शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा बुध 13 मई से अस्त अवस्था में आ जाएंगे।

वृषभ- नौकरी के लिहाज से मई महीना आपके लिए बेहद शुभ है। इस महीने आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए यह महीना शुभ समाचार लेकर आ सकता है। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिलने के प्रबल योग बनेंगे। नौकरी में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को मई महीने में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम व करियर लाइफ में आपको सफलता हासिल होगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत के लिहाज यह समय अनुकूल है। यात्रा से लाभ मिल सकता है।

कन्या- नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक जीवन में सफलता हासिल होगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *