ज्योतिषः 36 दिनों तक शनि रहेंगे वक्री!

उदय दिनमान डेस्कः 11 अक्टूबर तक शनिदेव वक्री अवस्था में ही रहेंगे। शनिदेव के वक्री अवस्था में रहने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। शनि के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है तो वहीं शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मेष राशि: मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग करें।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन का खर्च अधिक न करें।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।शनि के वक्री रहने तक आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि इस समय शनि की ढैय्या से प्रभावित है, जिस वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सोच- समझकर ही धन खर्च करें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि:विशेष सावधान रहना होगा।दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से रिश्ते मधुर होंगे।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मनमुटाव दूर होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन का सोच- समझकर खर्च करें। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करें।

कन्या राशि: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ नहीं कहा जा सकता है।इस समय वाद- विवाद से दूर रहें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्या का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि: परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है।परिवार के किसी भी सदस्य से वाद- विवाद न करें।परिवरा के सदस्यों के साथ प्रेम से रहें।यह समय धैर्य से काम लेने का है।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।शनि के वक्री रहने तक आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। इस समय सोच- समझकर ही लेन- देन संबंधित कार्य करें।परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का वाद- विवाद न करें।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें.धन सोच- समझकर ही खर्च करें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: धनु राशि के लिए यह समय शुभ नहीं कहा जा सकता है।धनु राशि के जातकों को सोच- समझकर बोलने की सलाह दी जाती है।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इस समय लेन- देन न करें।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है।मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि:कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इस समय धन की कमी हो सकती है।कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।इस समय धैर्य से काम लें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।मीन राशि के जातक धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।धन- हानि हो सकती है।इस समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *