देवघर/धर्मशालाः। झारखंड में दुमका से मारगोमुंडा लौट रही चांदनी बस सारठ-पालीजोरी पथ पर कछुआबांक के पास पेड़ से टकरा गई। हादस में बस के पड़खच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, इसमें एक सात साल का बच्चा भी है। जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सभी मृतक मारगोमुंडा थाना के बाघमारा के हैं। चार की पहचान हो गई है। सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। बस रात शनिवार की रात 2:15 बजे दुमका से चली थी। घायल बच्चों के मुताबिक, ड्राइवर इस बात से नाराज था कि लोगों ने आने में देर कर दी। गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था।
मृतकों में-सूरजमनी सोरेन (40), पानवती बेसरा (42), बदन हांसदा (60), सुनील मरांडी (7) व एक गर्भवती महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में 17 लोग घायल हैं, इनमें जो गंभीर हैं, उनको सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है। सीएचसी सारठ में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर डाढ के पास चमोटू में निजी बस खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 33 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र व टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तीन 108 एंबुलेंस व दो ब्लड बैंक की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दस लोगों को टांडा रेफर किया गया है।
हादसा सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। बस में अधिकतर नौकरी पेशा लोग सवार थे, जो सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कार्यालय जा रहे थे। लेकिन चमोटू में अचानक बस अनियंत्रित होने से यात्री घायल हो गए। एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।बस संधौल से धर्मशाला जा रही थी। अधिकतर घायल जिला मुख्यालय धर्मशाला जा रहे थे।
हादसे में ये लोग हुए घायल
39 वर्षीय प्रेम चंद पुत्र खोज राम निवासी मोहरल सिद्ध।
प्रताप चंद 62, पुत्र शेरू राम निवासी बंदला।
अश्वनी कुमार 52 पत्र प्यारे लाल निवासी लाहला।
आशा देवी 45 पत्नी सुरेश कुमार निवासी हंगलोह।
सुलोचना देवी 34 पत्नी नागेंद्र सिंह निवासी हंगलोह।
बेबी 29 पत्नी नागेंद्र सिंह निवासी हंगलोह।
सोनाली सूद 38 पुत्री सुशील सूद निवासी पालमपुर घायल हो गए।
राजकुमारी 44 पत्नी श्रुति प्रकाश निवासी हंगलोह।
रेश्मा देवी 40 पत्नी मेहर सिंह निवासी हंगलोह।
सुमना देवी 42, पत्नी त्रिलोक चंद निवासी हंगलोह।
शकुंतला देवी 51, पत्नी तारा चंद निवासी हंगलोह।
सुरोज कुमारी 51, पत्नी सुरेश कुमार निवासी हंगलोह।
बिंता देवी 40 वर्षीय पत्नी मदन लाल निवासी हंगनोह।
कांता देवी 51 पत्नी कुलदीप कुमार निवासी पालमपुर।
सरोज 53 पत्नी पीसी गोमा निवासी खंड बिहार पालमपुर।
मुकेश कुमार 20 पुत्र जत्रू राम निवासी हंगलोह।
अरुणा 37 वर्षीय पत्नी मस्त राम निवासी हंगलोह।
स्वर्णा देवी 50 पत्नी बंशी लाल निवासी हंगलोह।
सुशीला देवी 53 वर्षीय पत्नी चुनी लाल निवासी गोपालपुर।
अमित शर्मा 24 पुत्र दिलबर शर्मा निवासी गोपालपुर।
दलबीर सिंह 46 पुत्र साहिल सिंह निवासी भटहेड़।
मनमोहन 39 पुत्र हेम राज निवासी हंगलोह।
कविता 39 पत्नी अविनाश शर्मा निवासी बनूरी।
पिंकी देवी 40 पत्नी ओम प्रकाश निवासी हंगलोह घायल हुए।
मीना देवी 38 पत्नी अर्जुन सिंह निवासी टांडा राजपूर।
बलवीर कुमार 40 पुत्र प्रकाश निवासी हंगलोह।
संजय कुमार 39 पुत्र केहर सिंह निवासी हारसी।
श्रवण कुमार 34 पुत्र जति राम निवासी राख।
कर्म कपूर 40 पुत्र जगदीश चंद निवासी राख।
ङ्क्षपकी देवी 53 पत्नी बलवंत कुमार निवासी चौकी।
सुमना देवी 44 वर्षीय पत्नी रवि कुमार निवासी चौकी।
रीना देवी 32 पत्नी जगदेव कुमार निवासी चौकी।
अंजु देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी सुरेश कुमार निवासी चौकी घायल हुए हैं।