भाजपा जीत के करीब, कांग्रेस की करारी हार

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि 6 महानगर पालिका में भाजपा की जीत के बाद कहा जा रहा था कि ग्रामीण मतदाता तो कांग्रेस के साथ है तथा भाजपा को वहां सफलता हासिल नहीं मिलेगी लेकिन जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता ने कांग्रेस के नेता तथा प्रत्याशियों को चुन-चुन कर हराया है।

भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटू भाई वसावा के पुत्र सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के करीबी अथवा रिश्तेदार भी चुनाव हारे हैं। गुजरात की जनता का भारतीय जनता पार्टी की ओर से खूब-खूब धन्यवाद तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया आज उसी का परिणाम सामने नजर आ रहा है। 6 महानगर पालिका 31 जिला पंचायत नगरपालिका तथा तहसील पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत हासिल हुई है वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से हासिल हुआ है।

इससे पहले 8 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली सीटों पर भी जीत हासिल की थी। गुजरात मैं स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत प्रदेश की जनता का विश्वास की जीत है तथा सरकार तथा भाजपा नेता इस जीत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए गुजरात के विकास तथा लोगों की सेवा का कार्य करेंगे। गुजरात की जनता की ओर से दिया गया यह बहुमत बताता है कि कांग्रेस सत्ता ही नहीं विपक्ष के लायक भी नहीं है अब कांग्रेस को खुद इस पर विचार करना चाहिए कि जनता लगातार उसका साथ क्यों छोड़ रही है।

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा की सभी जिला पंचायत में भाजपा जीत के करीब है। केंद्र व राज्य की सरकार ने जो काम किया लोग उसके लिए भाजपा को मत दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को इसके लिए धन्यवाद। गत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पांच जिला पंचायत में जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार सभी 31 में भाजपा जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है।

भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष छोटू भाई वसावा के पुत्र और कांग्रेस के उप सचेतक अश्विन कोटवाल के पुत्र भी चुनाव हार चुके हैं । कांग्रेस के विधायक निरंजन पटेल पेटलाद में चुनाव में हार गए हैं।गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा के गढ़ आनंद, नेता विपक्ष परेश धनाणी के गृह जिले अमरेली, दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया के गृह जिले पोरबंदर में भी कांग्रेस की करारी हार। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, अमरेली, आणंद, गांधीनगर, जूनागढ़ सहित सभी 31 जिला पंचायतों में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा।

भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील के गृह जिले नवसारी की गणदेवी नगर पालिका में सभी 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत। प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व मंत्री ज्योति देसाई भी चुनाव हारी। गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील 1:30 बजे बाद कभी भी पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं।

कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना दे दी गई है कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पंचायत व पालिका चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस के लिए मोरबी जिले की मालिया मियाना नगर पालिका से बहुत अच्छे समाचार आए हैं। इस नगरपालिका की सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है कांग्रेस नगर पालिका पर पूरी मजबूती के साथ काबिज हो चुकी है।

गुजरात में जिला पंचायत तहसील पंचायत तथा नगरपालिका की 8474 सीटों में से अब तक भाजपा 2300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं कांग्रेस 520 सीटों पर आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर जबकि 24 सीट पर अन्य बढ़त लिए हुए हैं। पंचायत में पालिका चुनाव कि कई सीटों का परिणाम आ चुका है 80 फ़ीसदी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजेता रहे जबकि आम आदमी पार्टी भी शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

अमरेली, आणंद के बाद जामनगर तथा जूनागढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने खाता खोला। पालिका व पंचायत की 80 फ़ीसदी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2015 के चुनाव के मुकाबले बहुत पीछे चल रही है तथा महानगरपालिका की तरह पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलती नजर आ रही है।

जिला पंचायत की 980 सीटों में से 133 पर भाजपा, 28 पर कांग्रेस तथा 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं। तालुका पंचायत की 4774 सीटों में से 587 पर भाजपा 180 पर कांग्रेस तथा 28 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों में से 559 पर भाजपा, 125 पर कांग्रेस तथा 38 पर अन्य आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शामिल है।

जिला पंचायत की 980 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें 48 सीट पर भाजपा 4 सीट पर कांग्रेस तथा 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। तहसील पंचायत की 4774 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है इनमें से 338 पर भाजपा 85 पर कांग्रेस तथा 17 पर अन्य आगे चल रहे हैं। जबकि नगर पालिका की 2720 सीटों की मतगणना शुरू हुई जिसमें से 310 पर भाजपा 41 पर कांग्रेस तथा 20 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने भी अमरेली में आणंद में एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में कांग्रेस से 27 सीट जीतकर उसका सफाया कर दिया था, सूरत महानगर पालिका में भाजपा पुन: सत्तासीन हुई लेकिन प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभरकर सामने आ चुकी है।

भरूच तथा गोधरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मौजूदगी के चलते जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। अहमदाबाद में आइएमआइएमए जमालपुर की चार तथा मकतमपुरा में सीट जीतकर कांग्रेस से अहमदाबाद महानगरपालिका की 7 सीट छीन ली थी। जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

पंचायत चुनाव का औसत मतदान 66. 76% रहा जबकि नगरपालिका का औसत मतदान 59.05 रहा। वडोदरा जिले में सबसे अधिक 73.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि हमारे लिए में सबसे कम 55% मतदान रिकॉर्ड किया। इस चुनाव में 18245 मतगणना केंद्रों में सुरक्षाकर्मी कार्यरत है राज्य के 542 मतगणना केंद्रों पर गणना शुरू हो चुकी है।

गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई। उसके पश्‍चात 9 बजे से इवीएम से हुए वोटों की गिनती जारी है।

गौरतलब है कि गुजरात के 23932 मतदान केंद्रों पर रविवार को हुए स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से ही मतगणना हो रही थी। महानगरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अच्छा रहा था। शहरों की अपेक्षा पंचायत व पालिका चुनाव में मतदान 15 फीसदी से भी अधिक रहा था। महानगरपालिका का औसत मतदान जहां 46 फीसदी रहा था वहीं पंचायत में पालिका में मतदान का औसत 66 के करीब रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *