ठंड का टॉर्चर शुरू

लुधियाना। पंजाब में ठंड का टार्चर शुरू हो गया है। सर्दी अब लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रही है। सोमवार को जालंधर पंजाब में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

सीजन में पहली पारा इतना कम हुआ है। वहीं दूसरे जिलों में भी तापमान अन्य दिनों के मुकाबले कम रहा। बठिंडा में पारा 6.4 डिग्री, रोपड़ में 6.8 डिग्री और फरीदकोट में 6.9 डिग्री तापमान रहा।

इसके अलावा मुक्तसर में 7.9 डिग्री, मोगा व फिरोजपुर में 8 डिग्री, होशियारपुर में 8.2 डिग्री, गुरदासपुर में 8.3 डिग्री, अमृतसर में 8.4 डिग्री, पटियाला में 10 डिग्री और लुधियाना में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यही हाल पंजाब के अन्य जिलों में यहीं रहा।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। कई जगहों पर कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।

माैसम विभाग का मानना है कि अभी राज्य में वर्षा की काेई संभावना नजर नहीं आ रही है। किसानाें के लिए यह राहत की बात है। अभी मंडियाें में लाखाें टन धान पड़ा है। इसके अलावा पंजाब के कई शहराें का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी काफी नीचे आ गया है।

इससे लाेगाें काे प्रदूषण से राहत मिली है। लुधियाना में पिछले दिनाें एक्यूआइ 500 अंकाें तक पहुंच गया था। इससे लाेग बीमारियाें की चपेट में आने लगे थे। हालांकि अब काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *