पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि पर बिफरी कांग्रेस

ऋषिकेश। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई बेहताशा बढोत्तरी और किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से असफल साबित रही है।

डलवाना में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु विजलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, बढ़ते तेल के दाम और तीन काले कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई नए कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु विजलवान, जिला प्रभारी विजय गुनसोला, महावीर खरोला, दिनेश व्यास, वीरेंद्र कंडारी, अजय रमोला, उत्तम असवाल, दिनेश सकलानी, बलवंत चौहान, दीपक खत्री, वीरेंद्र उनियाल, विनोद विजलवाण, राजेन्द्र राणा, दुर्गा राणा, लक्ष्मण राजभर, विपिन रावत, आशीष रणकोटि, मदन बडोनी, अनुराग रावत, गौरव राणा, सुनील रौतेला, राजन विष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं, ऋषिकेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सूर्यवीर सिंह सजवान नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल रावत, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *