यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।

ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

कांग्रेस पार्टी आज यहां युवा घोषणापत्र रिलीज कर रही है। सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।

कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *