उत्तराखंड में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर सभी जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। उनका कहना है कि सरकार ऐसा कर गरीबों का निवाला छीनने का काम कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की। विकासनगर में कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पहाड़ी गली चौक पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि महंगाई बढ़ाकर सरकार ने आमजन का निवाला छीनने का काम किया है।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने एर बयान जारी कर आरोप लगाए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार विफल साबित हुई।

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है। विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 21 जनवरी को काशीपुर में किसान विरोधी कानूनों और बढ़ती महंगाई के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *