कोरोना: देश में 43,159 नए मरीज मिले, 38,525 ठीक हुए और 640 की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3 लाख 97 हजार 330 हो गई है। इसमें बीते एक दिन में 3,987 की बढ़ोतरी हुई है, जो कि पिछले 77 दिनों में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस आए हैं। 27 जुलाई को 22,129 मरीजों की पहचान हुई थी। 28 जुलाई को 22,056 केस आए। अभी यह इकलौता राज्य है, जहां एक लाख से ज्यादा (1.49 लाख) मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए। 17,761 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,458 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

यहां बुधवार को 6,857 लोग संक्रमित पाए गए। 6,105 लोग ठीक हुए और 286 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60,64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 82,545 मरीजों का इलाज चल रहा है।यहां बुधवार को 87 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 116 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,755 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 768 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,049 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 573 मरीजों का इलाज चल रहा है।यहां बुधवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 40 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,953 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 268 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में बुधवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 39 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 274 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 18 लोग ठीक भी हुए। 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 130 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *