जम्मू: उत्तराखंड के जोशी मठ जैसी आपदा जम्मू-कश्मीर में आई है। जम्मू के डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरार आ गई हैं। सूचना पर पहुंचे थथरी के SDM ने आपदा से पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम भी पहुंच गई है।
डोडा के जिलाधिकारी अतहर अमीन ने बताया कि जिले में दिसंबर में कुछ घरों में दरारों की सूचना मिली थी। गुरुवार तक छह इमारतों में और दरारें आ गई हैं। ये बढ़ती जा रही हैं। सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र दरक रहा है।