गोपेश्वर : चमोली जिले के गोपेश्वर में एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दोपहर सवा दो बजे हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां घाट विकास खंड के मटई गांव से गोपेश्वर आ रहा एक बारात का वाहन बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में नौ लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक राय सिंह कठैत (65) और देवी प्रसाद नौटियाल (70) ग्राम मटई के निवासी हैं। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों और राहत बचाव टीम ने मृतक और घायलों को खाई से निकाला।
गोपेश्वर में लीसा बैंड के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आज सुबह की है। बरात में शामिल एक मैक्स वाहन बैरासकुंड से गोपेश्वर आ रहा था। इसी दौरान गोपेश्वर में लीसा बैंड के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।