समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने अपने सत्र में कहा कि कार्यकर्ता निर्माण में कोई कमी न रहे इसलिए प्रशिक्षण किया जाता है आप लोग यहाँ सीखने के लिए आये है इसलिए यहाँ से सीखकर जाए। तभी आप एक अच्छे राजनेता बनेगें। श्री गौतम ने कहा आजादी के बाद हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला उस समय हमारे पास 5000 करोड़ प्रॉपर्टी थी और 1 रुपए का डॉलर था 70 सालो में कांग्रेस सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिए आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार उस कर्ज को उतार रहे है।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपना प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश के दो टुकड़े कर दिये और जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों के कारण काश्मीर में 370 लग गयी देश मे दो निशान हो गए और इन्ही गलत नीतियों को लेकर राष्ट्रीयवादी लोगो ने अपना नया संगठन जनसंघ बनाया।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने सत्तामोह में रातों-रात आपातकाल लगा दिया था। इस दौरान हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन लिया था। कांग्रेस ने निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया था। आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक काला दौर है जो इंद्रा ग़ांधी की देन थी।

उन्होंने कहा कि चाहे जनसंघ हो या फिर भाजपा ऐसा ही संगठन है, जिसने अपने स्थापना वर्ष से ही भारतबोध की चेतना के साथ कार्य प्रारंभ किया। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को ही अपना लक्ष्य घोषित किया है। यह एक ऐसा संगठन है जिसने अपने को किसी राजनैतिक दल के साथ नत्थी नहीं किया बल्कि राष्ट्रीय भावधारा के साथ चलने और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर हर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। श्री गौतम ने कहा कि मात्र भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो वंशवाद के खिलाफ रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवा-सुशासन, गरीब कल्याण व अंत्योदय के विचार को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बल देती है यही कारण है कि आज अनेक प्रदेशों में और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बेहतर तरीके के चला रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण होना, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना और धारा 370 को समाप्त करना यह सब राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा अटल जी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने राजस्थान के पोखरण में तीन बमों के सफल परीक्षण के साथ भारत न्यूक्लियर स्टेट बन गया। ये देश के लिए गर्व का पल था ऐसे में अगर पूछा जाए कि भारत को परमाणु राष्ट्र बनाने वाला प्रधानमंत्री कौन? जवाब मिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी।

उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं।और अब भाजपा की सरकार में 100 ला के 100 लाभार्थियों के खाते में 100 रुपया जमा हो जाते है।श्री गौतम ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि इस दौरान पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *