डंपर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

नई टिहरी। ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसान उक्त डंपर वाहन संख्या UK09CA- 0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है, जिसे उसका चालक सूरज राठौड़ केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र- लगभग 44 चला रहा था।चालक माल खाली कर वापस आ रहा था, उसके साथ गांव का एक लड़का गजेन्द्र रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष भी था।

वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने व चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहराई में जा गिरा। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।. सूरज राठौड़ निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 वर्ष वाहन चालक]. गजेन्द्र सिंह रांगड़ पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *