बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही

साओ पाउलो: ब्राजील में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढाने का काम किया है। ब्राजील के एक समाचार पत्र फोल्हा डी एस पाउलो के अनुसार शहर साओ पाउलो के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

मौत के मामले जारी होने के बाद, साओ सेबस्टियाओ ने रविवार को सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। बता दें कि इस शहर में रविवार रात 200 से अधिक लोग विस्थापित हो गए और 300 लोग बेघर हो गए। सड़कें भी जाम हो रखी हैं।

साओ सेबस्टियाओ सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां आस-पड़ोस के राज्यों से सड़क संपर्क कट गया है। सिटी हॉल का अनुमान है कि अभी कई और लोगों के मौत की जानकारी सामने आ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह देश के इतिहास में कम समय में दर्ज किया गया सबसे तीव्र तूफान था और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ा नहीं था।

राज्य सरकार के मुताबिक, 24 घंटे से भी कम समय में कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। यह अवधि में प्रति वर्ग मीटर 600 लीटर पानी के बराबर है। मोगी-बर्टिओगा हाईवे, जो बैक्सडा सैंटिस्टा क्षेत्र में स्थित है, उसे हालात को देखते हुए बंद कर दिया गया है और रियो-सैंटोस हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई है। देश में जलापूर्ति भी बाधित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *