11 महीने के शिशु समेत चार बच्चे जिंदा मिले

नई दिल्ली :कोलंबिया के अमेजन में 1 मई को एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। तभी से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अब दुर्घटना के करीब दो सप्ताह बाद बुधवार को चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है।

पेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑपरेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है। देश के लिए खुशी की बात है। करीब दो सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद बुधवार को घने कोलंबियाई अमेजन में चार बच्चे जीवित मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चे दक्षिणी कैक्वेटा के जंगल में भटक रहे थे। इन बच्चों की उम्र 4, 9 और 13 साल बताई जा रही है। वहीं एक बच्चा मात्र 11 महीने का है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे की पीने की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था।

इसी के बाद तलाश और तेज कर दी थी। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले थे। मृत यात्रियों में से एक मुकुतुय चार बच्चों की मां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *