गैरसैंण: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेश किया 57 हज़ार करोड़ का बजट

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का 57400.32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। त्रिवेंद्र सरकार का ये पांचवां बजट है। इससे पहले आज सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट रखी गई।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट।
कांग्रेस विधायक करण महरा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठायी। नियम 58 में सदन की कार्यवाही रोक चर्चा कराने की मांग की। नई पेंशन व्यवस्था की जगह पुरानी पेंशन देने की मांग की।
विपक्ष बेरोजगारी के विषय पर संसदीय कार्यमंत्री के जबाब से असंतुष्ट नजर आया। इसके बाद उन्‍होंने वाक आउट किया।
विनियोग विधेयक इस बार रविवार को सदन में पास होगा।
इस बार शनिवार और रविवार को भी चलेगी सदन की कार्यवाही। कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिशों को सदन की मंजूरी मिली।
संसदीय कार्यमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी।
प्रश्नकाल हुआ समाप्त। आज भी चौथे दिन प्रश्नकाल में विधायको के सभी प्रश्न हुए उत्तरित।
प्रश्नकाल शुरू होते ही कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से जैविक खेती और उसकी नीति को लेकर सवाल पूछा गया।
आज सदन की कार्यवाही पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संदस्यो को बधाई और शुभकामनाएं दी।
ग्रीष्कालीन राजधानी बनने के एक साल पूर्ण होने पर बधाई दी।
भराड़ीसैण विधानसभा भवन में विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने श्रदांजलि दी।
विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे।
सदन के पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट

राज्य की विकास दर में वर्ष 2019-20 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार 4.30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई, जबकि वर्ष 2018-19 में इसमें 5.77 प्रतिशत वृद्धि रहने का संशोधित अनुमान है। वर्ष 2018-19 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार प्रचलित भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2,36,768 करोड़ आंकलित किया गया है। जिसकी तुलना में वर्ष 2019-20 में यह 2,53,666 करोड़ रहने का अनुमान है। स्थिर भावों (2011-12) पर सकल घरेलू उत्पाद (अनन्तिम) वर्ष 2018 -19 में 1,91,484 करोड़ आंका गया जो वर्ष 2019-20 में बढ़कर 1,99,718 करोड़ अनुमानित हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.30% की वृद्धि दर्शाता है।

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा परिसर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चार मार्च 2020 को प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इसकी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शाम के समय 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए। सरकार ने एक साल पहले इसकी घोषणा की थी। इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भी संयोग है कि चार मार्च को ही सरकार बजट भी प्रस्तुत कर रही है। इस दिन विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *