मौत के बाद 17 मिनट स्वर्ग में घूमी लड़की !

उदय दिनमान डेस्कः आप मानो या ना मानो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लड़की जो कहानी बता रही है वह सच होगी। क्योंकि ऐसी घटनाएं अभी तक कई बार हो चुकी हैं और इंसान मौत के बाद वापस लौटा है। यहां तो हम एक वायरल वीडियो की कर रहे है जो हो सकता है कि शायद लड़की के मन का भ्रम हो, लेकिन ऐसे कई उदाहरण मैंने अपनी पत्रकारिता के जीवन में देखी और पढ़ी है।

आपको याद दिला दूं कि उत्तराखंड के टिहरी में भी कुछ दशक पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब एक महिला मौत के कुछ घंटे बाद जिंदा हो गई थी उस समय वह खबर भी सुर्खियां बनी थी और मैने भी उस खबर को कलेक्ट किया था। तब मेरी खबर का मुझे ठीक-ठाक मेहनताना मिला था। मेरी खबर के बाद अन्य खबरनबीशों ने उस खबर को जमकर कवर किया था।

आज बात करते है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो की। सोशल मीडिया पर एक लड़की का आफ्टर डेथ एक्सपीरियंस काफी वायरल हो रहा है. लड़की की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई थी. 17 मिनट तक लड़की क्लिनिकली डेड थी. लेकिन उसके बाद डॉक्टर्स की मदद से उसकी सांसें वापस लौट आई. अब उसने उन 17 मिनट्स के अनुभव को शेयर किया है.

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली कहानी वायरल हो रही है, जहां एक लड़की ने मौत के बाद की दुनिया देखकर लौटने का दावा किया. ब्रिटेन की ग्लौस्टर की रहने वाली विक्टोरिया थॉमस (अब 41 साल) ने 35 साल की उम्र में जिम में बूटकैंप क्लास के दौरान अचानक चक्कर आने और थकान महसूस की.

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ट्रेनर से कहा था कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा और अचानक मैं फर्श पर गिर पड़ी.” उस पल उनका दिल रुक गया था. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. पैरामेडिक्स ने 17 मिनट तक सीपीआर किया, लेकिन कोई पल्स नहीं आई. वे क्लिनिकली डेड थी. लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और उनकी धड़कन लौट आई. अब उन्होंने इन 17 मिनट्स का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

विक्टोरिया थॉमस का दिल 17 मिनट के बाद अचानक धड़कने लगा था. विक्टोरिया ने द मिरर और LADbible को इंटरव्यू में बताया कि उन 17 मिनटों में क्या हुआ था? “सब कुछ काला हो गया, कुछ भी नहीं था. फिर अचानक मुझे अहसास हुआ कि मैं जिम की छत के पास तैर रही हूं. मैं नीचे अपना शरीर देख रही थी- फर्श पर पड़ी हुई, चारों तरफ लोग और पीली मशीनें. मैं खुद को देख रही थी, लेकिन कोई डर नहीं था, कोई रोशनी नहीं दिखी, कोई सुकून नहीं महसूस हुआ. बस मैं ऊपर से सब देख रही थी.”

यह एक क्लासिक आउट-ऑफ-बॉडी एक्सपीरियंस (OBE) था, जो कई near-death experiences (NDE) में रिपोर्ट होता है. लेकिन विक्टोरिया ने कहा कि यह शांतिपूर्ण नहीं था, बल्कि डरावना और अजीब था- जैसे वे अलग दुनिया में हो. डॉक्टर्स ने बाद में जांच की तो पता चला कि विक्टोरिया को डैनन डिजीज थी- एक बहुत दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर जो दिल, मांसपेशियों और लिवर को प्रभावित करता है.

दुनिया में इससे पीड़ित लोग 1 मिलियन में कम हैं. इस बीमारी की वजह से उनका दिल बार-बार फेल हो रहा था. कई बार हार्ट फेलियर के बाद उन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट करवाया था. अब वे हेल्दी हैं, एक स्वस्थ बेटे की मां हैं और फिटनेस में वापसी कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *