चंपावत : चंपावत जिले के बाराही धाम देवीधूरा में ऐतिहासिक बगवाल खेली गई। करीब दस मिनट तक चले बगवाल युद्ध में 122 रणबांकुरे घायल हुए। बगवाल में चार खाम और सात थोकों रणबांकुरों ने प्रतिभाग किया।
चंपावत जिले के बाराही धाम देवीधुरा में आज खोलीखाड़ दुर्बाचौड़ मैदान में खेली गई ऐतिहासिक बगवाल के हजारों लोग साक्षी बने। करीब दस मिनट तक चले बगवाल युद्ध में 122 लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ऐतिहासिक बगवाल को देखने के लिए पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, राम सिंह कैंडा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।