रेगिस्तान पर बर्फ की चादर

रियाद: सहारा का रेगिस्तान, आमतौर पर यहां का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन बदले मौसम के साथ अब यहां का तापमान माइनस 3 डिग्री पहुंच चुका है। इसने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दुनिया में जनवरी में बर्फ पड़ने लगती है, वहीं अफ्रीका और मध्य पूर्व के रेगिस्तानों में ऐसा नहीं होता। इस बार वहां भी बर्फबारी के कारण रेत पर सफेद चादर बिछ गई है। सऊदी अरब के असीर प्रांत में बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय लोग खुश हैं। उनमें उत्सुकता का माहौल है। रेगिस्तान पर बर्फबारी के बाद यहां विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

समुद्र तल से करीब एक हजार मीटर ऊपर और एटलस पर्वत से घिरे अइन सेफरा को रेगिस्तान का मुख्य द्वार माना जाता है। उत्तरी अफ्रीका का अधिकतर हिस्सा सहारा रेगिस्तान से घिरा है। यह हजारों साल से अपने तापमान और नमी की वजह से चर्चा में रहता है। अइन सेफरा अभी सूखा पड़ा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 15 हजार साल में यह रेगिस्तान एक बार फिर हरा-भरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *