जोशीमठः इंडियन आर्मी की इमारतों में भी आई दरार

जोशीमठः जोशीमठ इन दिनों इमारतों में आई दरारों की वजह से सुर्खियों में है। केंद्र और राज्य सरकार जोशीमठ के लोगों की मदद कर रही है। गुरुवार को आर्मी चीफ मनोज पांडे (Indian Army Chief Manoj Pande) ने बताया कि जोशीमठ में मौजूद भारतीय सेना की 25 से 28 इमारतों में भी दरारें आई हैं।

उन्होंने बताया कि सैनिकों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। सेना प्रमुख ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सैनिकों को स्थायी रूप से औली (Auli) शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि जहां तक बात जोशीमठ बाईपास (Joshimath Bypass) की है, वहां काम अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। इससे हमारी फॉरवर्ड इलाके (Forward Areas) में पहुंचे की क्षमता और ऑपरेशन तैयारियों (Operational Readiness) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हम स्थानीय प्रशासन (Local Administration) की हर संभव मदद करेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार रात को ही जोशीमठ पहुंच गए थे। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

इसके बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में आर्मी, ITBP, NDRF के अलावा विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक भी शामिल हुए। CMO ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने जोशीमठ समस्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Governmnt) जमीन धंसने की समस्या का समाधान खोजने के लिए काम कर रही है।

केंद्र सरकार उत्तराखंड को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, “जरूरत पड़ी तो मैं जोशीमठ (Joshimath) भी जाऊंगा। कल, MoS रक्षा अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने शहर का दौरा किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *