अपहरण: स्कूल से गायब हैं 200 छात्र-छात्राएं

लागोस। नाइजीरियन मीडिया के अनुसार, करीब 200 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया गया। राफी (Rafi) के स्थानीय सरकार के इलाके टेगिना (Tegina) में स्थित सालिहू टैनको इस्लामिक स्कूल (Salihu Tanko Islamic School) का यह मामला है।

नाइजर स्टेट के पुलिस प्रवक्ता वासियू एबिओदून (Wasiu Abiodun) ने घटना की पुष्टि की है हालांकि उन्होंने अपहृतों की संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि ढेर सारे हथियार बंद मोटरसाइकिल पर सवार थे। बंदूकधारी ने फायरिंग की और विद्यार्थियों को अगवा कर ले गए। इस दौरान गोली लगने से एक की मौत हो गई। फिरौती की रकम मांगने वाले अपहरण के मामलों से नाइजीरिया में दहशत का माहौल है।

हथियारबंद किडनैपर उत्तरी नाइजीरिया के स्कूलों में घुसकर विद्यार्थियों को ले जाते हैं। यह बीते साल दिसंबर से जारी है। इस साल फरवरी में अपहरण का एक मामला सामने आया था जो अब तक का सबसे खराब माना जा रहा है। यह मामला गर्वंमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल का है। इसमें 279 छात्राओं को किडनैप कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को 14 छात्रों व कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया जिन्हें पश्चिमी नाइजीरिया के एक विश्वविद्यालय से करीब एक माह पहले अगवा किया गया था। कदूना राज्य के ग्रीनफील्ड विश्वविद्यालय से 20 अप्रैल को छात्रों और स्टाफ को अगवा किया था। उस वक्त भी एक शख्स की मौत हुई थी। इन्हें कदूना-अबुजा मार्ग के पास रिहा किया गया। इनकी रिहाई के बदले हजारों डॉलर की फिरौती मांगी गई थी।

फिरौती को लेकर शेष छात्रों के अभिभावकों पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने पांच अन्य छात्रों की हत्या कर दी थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फिरौती की रकम दी गई या नहीं। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के कारण कई स्कूल बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *