पुष्य नक्षत्र के साथ उम्मीदों के नए साल का शुभारंभ

हल्द्वानी : तमाम कड़वे अनुभव देने वाले साल 2020 की विदाई पुष्य नक्षत्र के साथ हो गई है। उम्मीदों के नए साल 2021 का शुभारंभ भी पुष्य नक्षत्र के साथ हो चुका है। वर्ष के पहले दिन सूर्य व बुध ग्रह का मेल बुधादित्य योग बना रहा है।

ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक दोनों योग के चलते साल के पहले दिन किए कार्य सफलता देने वाले होंगे। पुष्य योग में ज्वैलरी, वाहन, प्रोपर्टी, वस्त्र इत्यादि की खरीदारी शुभ मानी जाती है। साल की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। शुक्र के स्वामी शुक्र देव सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले हैं।

 

ज्योतिषाचार्य डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी के मुताबिक जनवरी में चार शुभ योग होंगे। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्यामृत योग शामिल हैं। पहली जनवरी शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुक्र-पुष्य संयोग बन रहा है। 28 जनवरी को गुरुवार के दिन गुरु-पुष्य संयोग रहेगा। खरीददारी के लिहाज से दोनों नक्षत्रों को शुभ माना जाता है। जनवरी में 1, 6, 19, 25 व 28 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि, 25 व 28 तारीख को अमृत सिद्धि योग रहेगा।

आचार्य मनोज तिवारी के मुताबिक मकर संक्रांति पर पुण्यकाल मुर्हूत बन रहा है। 14 जनवरी को सुबह से शाम तक पुण्यकाल रहेगा। इस दौरान स्नान, दान आदि से विशेष फल की प्राप्ति होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *