इन 5 राशियों का होने वाला है भाग्योदय

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। इस समय वह इसी राशि में विराजमान है। इसके साथ ही राहु ग्रह मेष राशि में और केतु तुला राशि में विराजमान है। लेकिन आने वाले 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति भी मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, तो ऐसे में गजलक्ष्मी योग बन रहा है।

इसके साथ ही सूर्य और गुरु की युति से प्रतियुति या नवम-पंचम योग और बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। एक साथ इतने ग्रहों में हलचल कई राशियों के लिए अपार खुशियां लेकर आने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि से निकलकर अस्त अवस्था में मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन 27 अप्रैल को गुरु उदय हो जाएंगे। जानिए किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु, सूर्य, गुरु और बुध की युति इस राशि में प्रथम भाव में हो रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग इन राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कार्य स्थल में आपके काम को देखकर पदोन्नती या फिर इंक्रीमेंट हो सकता है।

मिथुन राशि: इस राशि में राहु, सूर्य, बुध और गुरु की युति 11वें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में अपार सफलता के साथ अधिक धन लाभ होगा। निवेश करना अच्छा साबित हो सकता है। किसी यात्रा में जाने का प्लान बन सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि: इस राशि में ग्रहों की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत पूरी तरह साथ होगी। हर क्षेत्र में सफलता के साथ तरक्की ही तरक्की मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी।

मकर राशि: इस राशि में यह योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक और मानसिक मजबूती मिलेगी। कई वाहन, जमीन आदि को खरीद सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।

मीन राशि: इस राशि में दूसरे भाव में युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करियर में कोई नई उड़ान भर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *