मेघालय-त्रिपुरा-नगालैंड चुनाव की तारीखों का एलान !

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान करेगा। चुनाव आयोग आज त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा।

बता दें कि चुनाव आयोग दोपहर ढाई बजे चुनाव की तारीखों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करेगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव-2018
पार्टी- सीटें
बीजेपी- 35
कांग्रेस- 0
सीपीएम- 16
आईपीएफटी- 8
नगालैंड विधानसभा चुनाव-2018
पार्टी- सीटें
एनडीपीपी- 42
भाजपा- 12
एनपीएफ- 4
अन्य- 2
मेघालय विधानसभा चुनाव-2018
पार्टी- सीटें
कांग्रेस- 21
एनपीपी- 19
बीजेपी- 2
यूडीपी- 6
अन्य- 11
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *