औली में उतरा एमआइ-17वी5

चीन सीमा से 100 किमी दूर भारत व अमेरिकी सेना ने किया युद्धाभ्यास

देहरादून : उत्तराखंड के औली में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच मिलिट्री एक्सरसाइज युद्धाभ्यास-2022 जारी है।

यह युद्धाभ्‍यास हर साल होता है। इस क्रम में औली में रूसी मूल के एमआइ-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार होकर दोनों देशों की सेनाओं के जवान उतरे।

उत्तराखंड का औली करीब 10 हजार फीट की उंचाई पर है। यहां चीन सीमा की दूरी मात्र 100 किलोमीटर है। बता दें कि इतनी ऊंचे इलाके में भारतीय सेना पहली बार किसी मित्र देश की सेना के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *