जून में दस्तक देगा मानसून !

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम और सुहावना होने वाला है। दरअसल, IMD ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना।

अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक स्थिति सामान्य मानी जाएगी। अगर हर जगह समान बारिश होगी तो कृषि पर इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।आईएमडी ने यह भी कहा कि जून में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

जून में बारिश सामान्य से 92 फीसद तक कम रह सकती है।हालांकि, मानसून सीजन इस बार सामान्य रहने की संभावना है और 96 फीसद बारिश का अनुमान लगाया गया है।मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अल नीनो के बावजूद मानसून इस बार सामान्य हो सकता है और सितंबर तक यह समाप्त हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, जुलाई में ये पीक पर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *