निकाय चुनाव: भगवामय हुआ यूपी

उदय दिनमान डेस्कः प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो हो गए थे।

प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो गए थे। निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई व 11 मई को मतदान हुआ था। नगर निगमों में ईवीएम व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया था।

मुरादाबाद नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 3589 वोटों से जीत दर्ज की।बरेली : भाजपा के डा. उमेश गौतम एक बार फिर से बरेली से महापौर निर्वाचित हुए हैं। 56 हजार से अधिक मतों से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने बरेली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का दावा किया है। कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास की अविरल धारा बहती रहेगी।

मैनपुरी: कुरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत। भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा ने 6174 मत पाकर जीत हासिल की। जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सबसे पहले घोषित हुआ है। यहां दो बागी प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार 51 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्दी भाजपा के बागी, निर्दलीय उम्मीदवार चरनजीत सिंह को 51 मतों के अंतर से पराजित किया।

नगर पंचायत गुलड़िया में अध्यक्ष पद की भाजपा की तारा देवी 2083 वोट पाकर 444 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। प्रतिद्वंद्वी शशि देवी को 1639 वोट मिले हैं। इस नगर पंचायत में स्व.सतीश चंद्र और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के परिवार में प्रतिद्वंद्विता चलती आ रही है। सतीश चंद्र की पत्नी तारा देवी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं, जबकि भूपेंद्र सिंह की पत्नी शशि देवी निर्दलीय चुनाव लड़ रही थीं। जिले में अध्यक्ष पद का यह पहला परिणाम घोषित हुआ है।

मथुरा-वृंदावन में विजेता पार्षदों की लिस्ट
नगर निगम मथुरा-वृंदावन में जीते पार्षद

1-किरन देवी-आजाद समाज पार्टी
3-मगो देवी-निर्दलीय
5-हनुमान गुर्जर-भाजपा
6-रबुदा -रालोद
7-पुष्पा प्रजापति-बसपा
8-सोनिया-निर्दलीय
9-सुमित गौतम-भाजपा
10-बबित सैनी-निर्दलीय
11-शशि राजावात-निर्दलीय
12-पूजा अहेरिया-भाजपा
14-यतेंद्र कुमार-निर्दलीय
15-जितेंद्र सिंह-भाजपा
17-ब्रजेश खरे-भाजपा
20-देवेंद्र कुमार-भाजपा
26-पुनीत बघेल-कांग्रेस
28-कृष्णा चौधरी-भाजपा
30-चंदन आहूजा-निर्दलीय
36-राकेश भाटिया-भाजपा
37-राजीव कुमार-भाजपा
38-सुरेश निषाद-बसपा
41-डोली पूनिया-निर्दलीय
43-लीला प्रधान-रालोद
45-उमा दीक्षित-भाजपा
46-राजवीर चौधरी-भाजपा
47-रेनू चौधरी-कांग्रेस
48-लक्ष्मण सैनी-निर्दलीय
49-मनोज शर्मा-निर्दलीय
50-शशांक शर्मा-भाजपा
51-मुकेश सारस्वत-भाजपा
56-नीनू वर्मा-भाजपा
57-प्रियंका चौधरी-निर्दलीय
58-नीलम अग्रवाल-भाजपा
59-पुष्पा देवी-भाजपा (निर्विरोध)
60-नीरज वशिष्ठ-भाजपा (निर्विरोध)
61-रचना पाठक-भाजपा
64-बालकिशन चतुर्वेदी-भाजपा
66-पंकज अरोड़ा-निर्दलीय
67-राधाकृष्ण पाठक-भाजपा
70-वैभव अग्रवाल-भाजपा

आगरा में विजेता सभासदों की लिस्ट
आगरा नगर निगम चुनाव

वार्ड नाम पार्टी
1 मीना देवी बसपा
2 पुष्पा कुमारी बसपा
3 प्रीति भारती बसपा
4 बेबी बसपा
5 हेमलता बसपा
6 राधारानी बीजेपी
7 विमलेश कुमारी बसपा
8 निधि बसपा
9 किशोर भाजपा
11 कप्तान सिंह बसपा
13 इमराना अब्बास बसपा
16 रजनी देवी बसपा
17 बंटी माहौर बसपा
21 मो. आसिफ बसपा
22 संजू देवी बसपा
23 रोहित भारद्वाज भाजपा
24 हर्षित निर्दलीय
26 पूजा वाल्मीक बीजेपी
27 अर्चना लवानिया
31 इंद्रपाल सिंह
36 राकेश कन्नौजिया बीजेपी
37 गजेंद्र सिंह भाजपा
41 जयदीप सोन
42 रवि कुमार भाजपा
43 वनबारी लाल भाजपा
46 बद्री प्रसाद भाजपा
47 निरंजन भाजपा
51 निशांत सिंह बीजेपी
52 पप्पू पहलवान सपा
53 प्रकाश केशवानी बीजेपी
54 रेनू गुप्ता बीजेपी
55 विजय वर्मा भाजपा
56 पूजा बंसल &nbs

फिरोजाबाद: नगर निगम अब तक 12 राउंड की मतगणना में एक लाख से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें अब तक भाजपा की कामिनी राठौर 14994 वोटों से आगे चल रही है। 12 राउंड तक भाजपा को 39773 सपा की मशुरूर फातिमा को चौरसिया 24779 और बसपा की रुखसाना बेगम को 18529 वोट मिले हैं

मैनपुरी: किशनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी रामवती यादव 1139 वोटों से चुनाव जीतीं। भाजपा की रीता शाक्य को हराया। मैनपुरी: नगर पंचायत ज्योति खुड़िया अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रेमलता दिवाकर 310 मतों से विजयी, भाजपा प्रत्यासी यहां दूसरे नंबर पर रही है।

स्वार विधानसभा उपचुनाव में 17 वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 6002 वोटों से आगे। बता दें यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी।

आगरा: वार्ड 76 निर्दलीय श्री राम ने जीत दर्ज की। निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के ओमप्रकाश धाकड़ रहे।मैनपुरी: नगर पंचायत ज्योति खुड़िया की प्रथम चरण की मतगणना पूरी, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमलता आगे।अलीगढ़: वार्ड नंबर 27 से भाजपा के प्रत्याशी योगेश जोहरी जीते। इन्हें 2193 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय अनिल वर्मा 1758 वोट के साथ रहे।

लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोंडा, बहराइच, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, अमेठी… सीटों का ताजा हाल जानने के लिए लिंक को क्लिक करेंस्वार विधानसभा उपचुनाव में 15 में राउंड में अपना दल के शफीक अंसारी 3635 मतों से आगे।बरेली महापौर चुनाव: छठे चरण की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड नंबर्स ने बढ़त बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *