महिला की हत्या कर दिल निकाला, आलू के साथ पकाकर परोसा और फिर कर दिया उनका भी मर्डर

वॉशिंगटन: अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक शख्स पर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। शख्स ने पहले एक महिला की हत्या कर उसके शरीर से उसका दिल निकाल लिय और फिर उसे आलू के साथ पका करके अन्य लोगों के सामने परोस दिया। बाद में शख्स ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया।

आरोपी की पहचान लॉरेंस पॉल एंडरसन के नाम से हुई है। उस पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर उसके शरीर से दिल निकाल लिया। इसके बाद एंडरसन उस दिल को अपने अंकल के घर ले गया, जहां पर उसे आलू के साथ पकाया। बाद में अंकल और उनकी पत्नी को खिलाने की भी कोशिश की।

इसके बाद में एंडरसन ने कथित रूप से अंकल और उनकी चार वर्षीय पोती की हत्या कर दी और पत्नी पर भी हमला किया। हालांकि, इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कोर्ट में पेश किए गए सर्च वॉरेंट में एजेंट ने कहा कि उसने (आरोपी) आलू के साथ दिल को पकाया, ताकि वह अपने परिवार वालों को उसे खिला सके।

एंडरसन इस अपराध को करने से कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था। उसे ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन ने जनरल कम्युटेशन पर जेल से रिहा किया था। आरोपी को ड्रग्स के मामले में साल 2017 में 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। उसने मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान हत्या के आरोपों को स्वीकार भी कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *