नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया

नई दिल्लीः फेमिना मिस इंडिया 2023 की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 विनर चुना गया। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं। और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप चुना गया। नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।

Miss India 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। आइए आपको बताते हैं कि नंदिनी गुप्ता कौन हैं। उनके परिवार में कौन-कौन हैं? नंदिनी गुप्ता का सपना क्या है?

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था। वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की थी। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी गुप्ता को बचपन से ही नंदिनी गुप्ता काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।

नंदिनी गुप्ता एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। नंदिनी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था कि जिस तरह प्रियंका ने देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन किया है, वह इंस्पायरिंग है। नंदिनी, प्रियंका के सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी की फैन हैं।

नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने सपना देखा था कि एक दिन मिस इंडिया बनूंगी। वह इस ताज को पाने के लिए लड़ना चाहती थीं। लेकिन जब बड़ी हुईं तो अहसास हुआ कि यह सिर्फ ताज नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। नंदिनी गुप्ता अब कोटा के कैथून के लिए कुछ करना चाहती हैं। नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि कैथून का कोटा डोरिया फैब्रिक बहुत ही मशूहर है।

कैथून में रहने वाली बहुत सी महिलाएं और उनका परिवार इस फैब्रिक को बनाने का काम करता है। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी इसी में लगा दी, लेकिन उन्हें काम का सही पैसा नहीं मिलता। नंदिनी अब चाहती हैं कि वह कैथून की महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिलवा सकें, जहां उनके काम को पहचान मिले और कोई उनका शोषण न कर सके।

नंदिनी गुप्ता से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में क्या अफवाह सुनी है, जिससे हैरानी हुई हो, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे शरीर पर हमेशा से काफी बाल रहे हैं जो नेकेड आंखों से दिखाई नहीं देते। इसलिए लोग बोलते थे कि यह अपनी बॉडी को ब्लीच करवाती है। इसीलिए यह गोरी भी है। नंदिनी गुप्ता को इंग्लिश बोलने में भी काफी दिक्कतें आती थीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सात महीनों में भी इस पर फतेह हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *