नेपाल: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 18 लोगों की मौत

नेपाल:नेपाल (Nepal) के धादिंग (Dhading) जिले में सुबह एक भीषण बस एक्सीडेंट (Bus Accident) का मामला सामने आया है, जिससे हाहाकार मच गया है। यात्रियों से भरी एक बस पोखरा (Pokhra) से काठमांडू (Kathmandu) की ओर जा रही थी और इसी दौरान वो हाईवे से फिसलकर त्रिशूली नदी (Trishuli River) में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 44 लोग मौजूद थे।नेपाल में आज हुए इस भीषण बस एक्सीडेंट में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं।

नेपाल में यात्रियों से भरी बस के त्रिशूली नदी में गिरने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि ज़्यादातर को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रेफर कर दिया गया है।बस एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल खो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *