इजराइल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की यात्रा पर है। इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए उनके दोस्त इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ ऐसा सरप्राइज दिया कि चर्चा का विषय बन गया है। जेरूसलम में दोनों नेताओं के लिए खास डिनर का आयोजन किया गया था। जब पीएम मोदी इस डिनर के लिए पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए नेतन्याहू ने कुछ ऐसा किया कि सबको चौंका दिया। इजराइली प्रधानमंत्री पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आए। अब उनका ये देश लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी के सम्मान में पारंपरिक भारतीय कपड़े में नजर आए। उन्होंने पत्थर के रंग (stone-coloured) की नेहरू जैकेट चुनी, जिसे आजकल ‘मोदी जैकेट’ के नाम से भी जाना जाता है, पहना था। इस फिटेड जैकेट के साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-स्टाइल शर्ट पहनी थी। नीचे गहरे नीले रंग की फॉर्मल पैंट और काले जूते के साथ उनका पूरा लुक भारतीय अंदाज में नजर आया।
नेतन्याहू ने खुद इस पल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारे साझा रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को आश्चर्यचकित कर दिया।’ यह एक सोचा-समझा और दिल से किया गया जेस्चर था, जो डिप्लोमेसी को व्यक्तिगत स्तर पर ले गया। पीएम मोदी ने उनकी जेस्चर की तारीफ भी की है। अब इजरायली प्रधानमंत्री का यह देशी लुक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी ने उनकी जेस्चर की तारीफ भी की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है, बहुत ही शानदार! भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को नेतन्याहू ने इजराइल आने का न्यौता दिया था। उनके आग्रह पर ही वो दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। 2017 के बाद उनकी पहली ऐसी विजिट है जहां दोनों देश रक्षा, तकनीक, इनोवेशन और व्यापार में मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने बुधवार को इजरायली संसद Knesset को संबोधित किया। उन्होंने जोरदार भाषण देते हुए आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।
पीएम मोदी को इजरायल में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा गया है। इसी के साथ यह सम्मान पाने वाले वह पहले नेता बन गए। यह सम्मान उन्हें उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के साथ-साथ भारत और इजरायल के रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिया गया।
