पैराग्लाइडरों ने भरी उड़ान

बागेश्वर: पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हो गई है। पैराग्लाइडरों ने जालेख गांव की पहाड़ी से उड़ान भरी और केदारेश्वर मैदान पर उतरे। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है।

केदारेश्वर मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से कपकोट घाटी परिणूर्ण है। सहासिक पर्यटन की आपर संभावना है। पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा घाटी यहां विद्यमान है। ट्रैकिंग, राफ्टिंग और अब पैराग्लाइडिंग आगे बढ़ रहा है। युवा व्यवसायिक रूप से अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ाया जा रहा है। जिसका लाभ नेचर प्रेमियों को भी मिल सकेगा। भविष्य में भी साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। साहसिक पर्यटक बागेश्वर को रूख करेंगे। जिससे पर्यटन रोजगार बढ़ेगा। खेलों के साथ ही सड़कों और परिवहन सुविधाओं को भी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फस्वार्ण, संजय परिहार, दयाल सिंह ऐठानी, हरीश मेहरा, विक्रम शाही, हरीश ऐठानी, दीपक गढ़िया, शंकर बोरा, मनोहर राम आदि उपस्थित थे।

पर्यटन अधिकारी कीर्ती आर्य ने बताया कि आठ राज्यों के पैराग्लाइडरों के बीच प्रतियोगिता हो रही है। जिसमें हरियाणा, हिमाचल, आसाम, सिक्किम, महराष्ट्रा्, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा भारती सेना, आसाम राइफल के 31 पैराग्लाइडर शामिल हैं। प्रथम विजेता को 50, दूसरे को 30 और तृतीय को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *