विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की

पौड़ी:दिव्यांगजनों के प्रति जागरूक किये जाने एवं दिव्यांगता को रोके जाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, पौड़ी द्वारा जनपद के डी0ए0वी0 इन्टर कॉलेज में छात्र-छाात्राओं तथा शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, पौड़ी के नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार द्वारा छात्र-छात्राओं को दिव्यांगता के प्रकार के साथ-साथ दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के विषय में जानकारी दी गयी। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की गयी।

उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 7158 दिव्यांगजन हैं जिनके विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने का कार्य जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के द्वारा किया जा रहा है। अभि तक कुल 6895 दिव्यांगजनों के आवेदन ऑनलाईन किये जा चुके हैं। साथ ही शेष बचे 263 दिव्यांगजनों को चिन्हित किये जाने का कार्य प्रगतिशील हैं। जिसमें सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जन प्रतिनिधियों के भूमिका अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 64 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण (जैसे छड़ी, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, वॉकर इत्यादि) तथा 02 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (कृत्रिम पैर) उपलब्ध कराये गये। साथ ही कुल 05 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु आवेदन कराये जा चुके हैं।

इस अवसर पर डी0ए0वी0 इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमन्त सिंह नेगी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मी हिमानी कण्डारी, प्रीता लिंगवाल सहित समस्त शिक्षकों/छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *