देहरादूनः देश के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है।इसी बीच मानसून उत्तराखंड तक भी पहुंच चुका है। जिसके वजह से रविवार तड़के से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके वजह से केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई है। और यात्रा को रोक दिया गया है। दरअसल, सोनप्रयाग में यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है। साथ ही एक बड़ी घटना भी सामने आई है।
उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। आकाशीय बिजली से अभिषेक नाम के शख्स की मौत हो गई है। जबकि निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल और चंद्र सिंह जयाड़ा निवासी कंडियाल गांव झुलसकर घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।